कोण्डागांव

कारगिल विजय दिवस पर उमावि जैतपुरी में स्वच्छता अभियान
27-Jul-2026 10:46 PM
कारगिल विजय दिवस पर उमावि जैतपुरी में स्वच्छता अभियान

 कोण्डागांव, 27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 जिला संगठक  शशि भूषण कन्नौजे के निर्देशन एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनएसएस  के कार्यक्रम अधिकारी  बृजेश तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों  ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु निरंतर योगदान देने तथा कारगिल के अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शिक्षक प्रवेश साहू का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट