कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 26 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा सदस्यता अभियान ‘छ्वह्रढ्ढहृ क्चछ्वङ्घरू 2026’ के अंतर्गत जिला कोंडागांव में सोमवार, 27 जुलाई को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया जिला कोंडागांव के माकड़ी एवं फरसगांव मंडल का दौरा करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष का प्रात: 11 बजे माकड़ी मंडल के मंडी परिसर, माकड़ी में तथा दोपहर 2 बजे फरसगांव मंडल के सामुदायिक भवन, फरसगांव में आगमन होगा। दोनों स्थानों पर आयोजित ‘छ्वह्रढ्ढहृ क्चछ्वङ्घरू 2026’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रहेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोंडागांव ने जिले के सभी युवा साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।