कोण्डागांव

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बंदी
25-Jul-2026 10:32 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 25 जुलाई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूरी कार्रवाई अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुलिस थाना की ओर से की गई है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका के परिजनों की शिकायत पर कुरुशपाल निवासी थाना नगरनार क्षेत्र के शेर सिंह सेठिया के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी नरेंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी शेर सिंह सेठिया की पीडि़ता के परिजनों से पहले से पहचान थी, जिसके कारण उसका पीडि़ता के घर आना-जाना था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर 17 जुलाई को घर में अकेली मौजूद नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद कोण्डागांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बंदी


अन्य पोस्ट