कोण्डागांव

उमावि खड़पड़ी में छात्र संघ का गठन
21-Jul-2026 9:38 PM
उमावि खड़पड़ी में छात्र संघ का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 जुलाई। विकासखंड कोंडागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़पड़ी में छात्र संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नीलम सिंह ठाकुर ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र संघ के विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को मनोनीत किया गया, जिनमें शाला नायक कुलनाथ बघेल, उप शाला नायक पवन कुमार कश्यप, सचिव गजरू नाग, संयुक्त सचिव गोचीसे कश्यप, अनुशासन मंत्री मुन्नी कश्यप, उप अनुशासन मंत्री विनीता, खेल मंत्री पवन कश्यप, उप खेल मंत्री श्रीनाथ, सांस्कृतिक मंत्री समीक्षा, उप सांस्कृतिक मंत्री तिलो बघेल, पर्यावरण एवं सफाई मंत्री पुष्प लता नाग, उप पर्यावरण एवं सफाई मंत्री सरिता कश्यप, सूचना प्रसारण मंत्री अमीर, स्वास्थ्य मंत्री प्रमिला, उप स्वास्थ्य मंत्री उर्मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य नीलम सिंह ठाकुर ने कहा, छात्र संघ चुनाव छात्र-छात्राओं को भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने का एक अच्छा माध्यम है। विद्यालय में अनुशासन एवं विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए छात्र संघ के गठन की आवश्यकता होती है, जिससे विद्यार्थियों का नैतिक व बौद्धिक विकास होता है तथा उनकी नेतृत्व क्षमता की पहचान होती है।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भारत राम मंडावी ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता प्रमोद राठौर, प्रधान अध्यापिका जोशी, शिक्षक श्रींया देवी ठाकुर, दिव्या ठाकुर, चुनाव प्रभारी व सहायक शिक्षक सुरेश कुमार कुजूर, चंद्र कुमार कोर्राम तथा ब्रिज कुमार कश्यप सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट