कोण्डागांव

डिजिटल मतदान से चावरा स्कूल में बाल संसद गठित
20-Jul-2026 11:03 PM
डिजिटल मतदान से चावरा स्कूल में बाल संसद गठित

विद्यार्थियों ने ली जिम्मेदारी और गोपनीयता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 20 जुलाई। चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल कोण्डागांव में डिजिटल मतदान प्रक्रिया के माध्यम से बाल संसद का गठन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उनके दायित्वों और कार्यों की जानकारी देकर कर्तव्य एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्राचार्या सिस्टर डॉक्टर सीसीलिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी विद्यालय के बेहतर प्रबंधन और संचालन में सहयोग करेंगे। साथ ही विशेष दिवसों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाल संसद के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, हाउस गतिविधियों, सामाजिक जिम्मेदारी और बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्कूली बैंड ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और चयनित विद्यार्थियों को सलामी दी। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा लक्ष्य रखने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। शिक्षा व्यक्ति को आगे बढऩे की शक्ति देती है, जबकि संस्कार उसे सही मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फादर थॉमस (ष्टरूढ्ढ) ने कहा कि स्कूल जीवन में मिलने वाले संस्कार विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सिस्टर नीना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बाल संसद में विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें सीनियर शाला नायक अंकित कुरेटी, सीनियर शाला नायिका मौली बोस, जूनियर शाला नायक निश्चित दुआ, जूनियर शाला नायिका सौम्या सिंह, सचिव के रूप में सुयश सुराना और अनुष्का बागड़े, सह-सचिव आदर्श कुमार ठाकुर और डिंपल बघेल चुने गए। वहीं खेल मंत्री हर्षवर्धन सिंह ठाकुर व चंद्रप्रभा ठाकुर, सांस्कृतिक मंत्री चिराग जैन व अग्रिमा सिंह, यातायात प्रभारी वासुदेव चक्रवर्ती व परमप्रीत कौर आनंद, अनुशासन प्रभारी रौनक साहू व रिद्धिमा खंडेलकर सहित विभिन्न हाउस के लीडर भी चुने गए।

कार्यक्रम में ब्लू हाउस लीडर तुषार साहू व दीक्षा सोनी, ग्रीन हाउस लीडर अमन ठाकुर व पूजा चौधरी, रेड हाउस लीडर सिद्धार्थ पाणिग्राही व साफिया रियाज अंसारी तथा येलो हाउस लीडर जसप्रीत सिंह अजमानी व समीक्षा मरकाम ने जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और शिक्षकगण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट