कोण्डागांव

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला बैठक, रैमल दीवान फिर बने जिलाध्यक्ष
20-Jul-2026 11:00 PM
छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला बैठक, रैमल दीवान फिर बने जिलाध्यक्ष

कोण्डागांव, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला इकाई की बैठक शनिवार को शीतला माता मंदिर कोण्डागांव में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक मजबूत करने तथा बस्तर संभाग की उपेक्षा और विभिन्न मांगों को केंद्र में रखकर आगामी रणनीति तैयार करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष को संगठन विस्तार के लिए आवश्यक पहल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से रैमल दीवान को आगामी तीन वर्ष के लिए पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज देवांगन को महामंत्री तथा योगेश्वर साहू को सचिव नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर विभिन्न विकासखंडों एवं समाजों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति का अधिकार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में नीलकंठ शार्दूल, अमित गुप्ता, फूलचंद दीवान, ईश्वर चंद निषाद, देवलाल सोनवंशी, संतोष साहू, बालकुंवर प्रधान, अरविंद जैन, माधेश्वर जैन, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी नवनिर्वाचित महामंत्री मनोज देवांगन ने दी।


अन्य पोस्ट