कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 जुलाई। जनदर्शन में मलसाय नेताम को नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिली। जिस पर मलसाय ने शासन प्रशासन के प्रति आभार जताया
कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम सोडमा निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम ने नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का मोटर खराब हो जाने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए मलसाय नेताम को नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की।
नई ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर मलसाय नेताम ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अपने आवश्यक कार्य आसानी से कर सकेंगे।