कोण्डागांव

यातायात नियमों की अनदेखी, 33 वाहनों पर जुर्माना
15-Jul-2026 11:12 PM
यातायात नियमों की अनदेखी, 33 वाहनों पर जुर्माना

कोंडागांव, 15 जुलाई। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों, बसों और बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाए। इस दौरान बिना परमिट दौडऩे वाले वाहनों, बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को रोककर सघन जांच की गई।

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 33 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 20,300 रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी।

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना दस्तावेज व सुरक्षा मानकों के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भविष्य में और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट