कोण्डागांव
भारी मात्रा में शराब की पेटियां जब्त, तस्कर पकड़ाए
15-Jul-2026 11:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 15 जुलाई। कोंडागांव पुलिस ने बुधवार दोपहर चिखलपुटी बायपास मार्ग पर एक कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कोंडागांव थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बायपास मार्ग पर फरार हो रहे तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा। इस दौरान स्विफ्ट कार से गोवा ब्रांड की 30 से अधिक पेटियां बरामद हुईं।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर खपाने की तैयारी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे