कोण्डागांव

पुरानी रंजिश में हत्या की कोशिश, 24 घंटे के भीतर 4 बंदी
14-Jul-2026 10:02 PM
पुरानी रंजिश में हत्या की कोशिश,  24 घंटे के भीतर 4 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 14 जुलाई। पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजू कोर्राम (निवासी शीतला पारा, विकास नगर) ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकर रेहान खान, टीकम सोनी, अभिषेक यादव और आयुष भंडारी ने धान मंडी शिव मंदिर के पास उसके छोटे भाई शक्ति कोर्राम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए शक्ति कोर्राम के पेट, कमर और जांघ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसे लहूलुहान व बेहोशी की हालत में छोडक़र भाग गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 296 (अश्लील कृत्य/गाली-गलौज) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक (स्क्क) पंकज चंद्रा के निर्देश पर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (्रस्क्क) कपिल चंद्रा और एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोंडागांव और सायबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाजारपारा कोंडागांव में छिपे हैं और शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों मोहम्मद रेहान, अभिषेक यादव, आयुष भंडारी,  टीकम सोनी, सभी निवासी कोंडागांव को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी टीकम सोनी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट