कोण्डागांव

विधायक-कलेक्टर ने साप्ताहिक बाजार का किया निरीक्षण
12-Jul-2026 10:50 PM
विधायक-कलेक्टर ने साप्ताहिक बाजार का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 जुलाई। कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के सप्ताहित बाजार का निरीक्षण कर बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस अवसर पर मनोज जैन, सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट