कोण्डागांव

दो सांडों की लड़ाई, बाल-बाल बचा बाइक सवार
08-Jul-2026 11:12 PM
दो सांडों की लड़ाई, बाल-बाल बचा बाइक सवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8 जुलाई। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड चौक पर सोमवार शाम करीब 7 बजे बीच सडक़ पर दो सांडों के बीच हुई लड़ाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लड़ाई के दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक बाइक सवार सांडों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

घटना के समय बस स्टैंड चौक पर वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिससे लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा मवेशियों को सडक़ों से हटाकर उनके उचित रखरखाव की व्यवस्था करने तथा इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


अन्य पोस्ट