कोण्डागांव

कोंडागांव में संभाग स्तर बॉक्सिंग चयन स्पर्धा, 42 खिलाडिय़ों का हुआ चयन
06-Jul-2026 10:57 PM
कोंडागांव में संभाग स्तर बॉक्सिंग चयन स्पर्धा, 42 खिलाडिय़ों का हुआ चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 6 जुलाई। राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए बस्तर संभाग स्तरीय बॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कोंडागांव के गल्र्स स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय चयन के बाद आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के तीन जिलों—कोंडागांव, जगदलपुर और कांकेर—के कुल 72 बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम ने बताया कि प्रतियोगिता में कोंडागांव से 17, जगदलपुर से 46 तथा कांकेर से 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुल 42 खिलाडिय़ों का चयन आगामी राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें कोंडागांव जिले के 12 खिलाडिय़ों ने चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित खिलाडिय़ों को अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सुधराम मरकाम (सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी), बी. जॉन (पीटीआई), रामेश्वर राव (पीटीआई), गुप्तेश्वर नाग (पीटीआई), प्रीत ठाकुर (पीटीआई), आशुतोष तिवारी (पीटीआई), प्रकर्ष राव (पीटीआई), सौरभ मडामें (पीटीआई) एवं अनीश यादव (पीटीआई) सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई।


अन्य पोस्ट