कोण्डागांव

पेट्रोल पंप पर स्पार्किंग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
04-Jul-2026 9:49 PM
पेट्रोल पंप पर स्पार्किंग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 जुलाई। कोण्डागांव शहर के बीच स्थित ज्योति पेट्रोल पंप पर शनिवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खराब पड़े ऑटोमेशन मशीन चैंबर में अचानक स्पार्किंग होने लगी। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए सतर्कता दिखाई और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए पंप परिसर में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से आग फैलने जैसी स्थिति नहीं बनी। समय रहते बिजली आपूर्ति और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को नियंत्रित कर स्थिति पर काबू पा लिया गया।

घटना में किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। इस घटना ने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा उपकरणों के नियमित रखरखाव और खराब मशीनों की समय पर मरम्मत की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया।


अन्य पोस्ट