कोण्डागांव

ट्रैक्टर से टकरा हाईवा की चपेट में आया बाइक चालक, मौत
04-Jul-2026 3:47 PM
ट्रैक्टर से टकरा हाईवा की चपेट  में आया बाइक चालक, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 जुलाई। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी-शामपुर-कोण्डागांव मार्ग पर चिलपुटी गांव के पास शुक्रवार दोपहर हुए सडक़ हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक चालक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर सडक़ पर गिर गया, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान भोगाड़ी निवासी जगदेव नेताम के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह लखन नेताम अपनी मोटरसाइकिलों से कोण्डागांव आया था, यहां से वापस गांव लौटने के समय चिलपुटी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 27 क्यू 6991 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  टक्कर से सडक़ पर गिरे जगदेव नेताम को पीछे से आ रहे हाईवा क्रमांक सीजी 04 जे 5613 ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट