कोण्डागांव
कोण्डागांव, 1 जुलाई। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी लच्छिन्धर साहनी 30 जून को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर कार्यालय परिवार द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
श्री साहनी का सेवाकाल 18 जून 1987 से प्रारंभ हुआ था। उन्होंने विभाग में कुल 39 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण की है।
समारोह के दौरान कार्यालय के सहयोगियों ने श्री साहनी के कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को याद किया। विदाई भाषणों में सहकर्मियों द्वारा उन्हें मिलनसार प्रवृत्ति का बताते हुए उनके साथ बिताए समय की सराहना की गई। संस्मरणों को साझा किए जाने के दौरान उपस्थित कर्मचारी और स्वयं श्री साहनी भावुक नजर आए।
इस विदाई समारोह में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कृपेन्द्र तिवारी सहित कार्यालय के समस्त लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय परिवार की ओर से श्री साहनी को सम्मान स्वरूप एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।