कोण्डागांव

जिला अस्पताल में चिकित्सकों का सम्मान
01-Jul-2026 9:47 PM
जिला अस्पताल में चिकित्सकों का सम्मान

सेवा ही डॉक्टर का सबसे बड़ा धर्म- डॉ. मंडावी

कोंडागांव, 1 जुलाई। जिला अस्पताल कोंडागांव के एमसीएच वार्ड में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.एल. मंडावी ने केक काटकर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. मंडावी ने कहा कि डॉक्टर का दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की निस्वार्थ सेवा करना भी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया।

 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक एवं भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य चिकित्सकों के योगदान का सम्मान करना तथा समाज में स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी भूमिका को रेखांकित करना है।


अन्य पोस्ट