कोण्डागांव

साढ़े 8 करोड़ के विकास कार्यों का वन मंत्री ने किया भूमिपूजन
27-Jun-2026 9:54 PM
साढ़े 8 करोड़ के विकास कार्यों का वन मंत्री ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 27 जून। वनमंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र में 8 करोड़ 63 लाख 78 हजार रुपये के  विभिन्न सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

भूमिपूजन के अंतर्गत खोड़सानार से नवागांव तक 2.30 किमी डामरीकरण सडक़ निर्माण, बांसगांव से जोगियालवाड़ मार्ग पर फोटकी नाला में मध्यम पुल का निर्माण, मर्दापाल-बयानार मार्ग पर नवागांव से एहरा तक पुलिया एवं एप्रोच निर्माण, आदनार क्षेत्र में तीन स्थानों पर पुलिया निर्माण, तोड़म मेन रोड से मुंडापारा तक 2.65 किमी सडक़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।  इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र के कई गांवों की कनेक्टिविटी पहले से अधिक सुदृढ़ होगी।


अन्य पोस्ट