कोण्डागांव

नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर चर्चा
23-Jun-2026 10:32 PM
नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर चर्चा

कोंडागांव, 23 जून। संकुल केन्द्र गिरोला एवं सातगांव की संयुक्त संकुल स्तरीय बैठक शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में संकुल प्राचार्य संजय कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अरुण कुमार दीवान (संकुल समन्वयक, गिरोला),  गजेन्द्र पाण्डेय (संकुल समन्वयक, सातगांव), भूतपूर्व प्राचार्य महेन्द्र गौतम, वरिष्ठ प्रधान पाठक श्याम सिंह सोरी सहित क्षेत्र के समस्त प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

बैठक में पाठ्यपुस्तकों के स्कैनिंग कार्य की समीक्षा, ष्ठढ्ढस्श्व+ पोर्टल में विद्यार्थियों की प्रविष्टि एवं सत्यापन, अपार आईडी निर्माण, आधार कार्ड में आवश्यक सुधार, एमबीयू संबंधी जानकारी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी,

वीएसके संबंधी जानकारी तथा गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही शाला त्यागी एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वेक्षण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, विद्यालय की स्वच्छता एवं किचन गार्डन की तैयारी, जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र संबंधी जानकारी, विद्यालय की छात्र संख्या तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी/एसएमडीसी) की बैठक की तैयारी, वार्षिक कार्ययोजना निर्माण, पाठ्यक्रम विभाजन, समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्यापन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में संकुल प्राचार्य संजय कुमार राठौर ने कहा कि नवीन शैक्षणिक सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति तथा सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि कक्षा अनुरूप दक्षताओं का विकास प्रत्येक विद्यार्थी में सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक कक्षा में लर्निंग आउटकम चार्ट प्रदर्शित किया जाए।

उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि पालक, बालक एवं समुदाय से भावनात्मक रूप से जुडक़र कार्य करें, जिससे विद्यालय और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।


अन्य पोस्ट