कोण्डागांव

स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास
22-Jun-2026 10:17 PM
स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास

कोंडागांव, 22 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन,सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

विद्यालय की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मअनुशासन एवं स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग करने तथा स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पालकगण उपस्थित रहे।

‘एक पृथ्वी,  स्वस्थ आयु के लिए योग’ के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


अन्य पोस्ट