कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 13 जून। ग्राम धनोरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान पुलिस विभाग ने सहयोग चौपाल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने शिविर के तहत आयोजित किया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार, शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो कानून तथा अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस विभाग के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों तक जागरूकता संबंधी जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवाद स्थापित करना है।


