कोण्डागांव

प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 8 केंद्रों में शामिल हुए 1581 परीक्षार्थी
11-Jun-2026 10:53 PM
प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 8 केंद्रों में शामिल हुए 1581 परीक्षार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 11 जून। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं गुरुवार को कोण्डागांव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

डिप्टी कलेक्टर एवं व्यापम परीक्षा नोडल अधिकारी रश्मि पोया ने बताया कि, कुल 8 परीक्षा केंद्रों में से 5 केंद्र प्री बीएड परीक्षा तथा 3 केंद्र बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि, प्री बीएड परीक्षा में कुल 1479 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1063 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 769 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 518 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 2248 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1581 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।


अन्य पोस्ट