कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 जून। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा नाका पारा में गुरुवार सुबह हुए सडक़ हादसे में एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिले जानकारी अनुसार, मृतिका कुसुमलता कुंवर पिता बुधराम कुंवर निवासी साडरा लोहण्डीगुडा (बस्तर) पिछले सात दिनों से कोण्डागांव के नाका पारा निवासी राजेश गुप्ता के घर में रहकर काम कर रही थी। गुरुवार सुबह वहस्कूटर क्रमांक सीजी 27 एच 3991 से बाजारपारा स्थित दुकान जाने के लिए निकली थी।
इसी दौरान सुबह लगभग 9 बजे कोकोड़ी की ओर से कोण्डागांव आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जेसी 5187 ने कथित नाका पारा स्थित घर के सामने स्कूटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


