कोण्डागांव

‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली
07-Jun-2026 10:17 PM
 ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 7 जून। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ विशेष अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साइकिल रैली के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों ने योग एवं जुम्बा गतिविधियों में भाग लिया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

 साइकिल रैली का शुभारंभ विकासनगर स्टेडियम से हुआ, जो जिला न्यायालय, पुराना सर्किट हाउस, जयस्तंभ चौक एवं बाजारपारा मार्ग से होते हुए पुन: विकासनगर स्टेडियम में संपन्न हुई।

इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।


अन्य पोस्ट