कोण्डागांव
कोंडागांव, 5 जून। ग्राम पंचायत बेलगांव स्थित डीएवी स्कूल परिसर में आज विधायक लता उसेंडी, डीएफओ चूड़ामणि सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में दोनों तरफ ग्रीन बाउंड्री वॉल एवं फेंसिंग का निर्माण कराया गया है। इसी परिसर के मध्य विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि विद्यालय को हरा-भरा बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है तथा कोंडागांव विधानसभा अंतर्गत सभी शासकीय संस्थानों में ग्रीन बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। डीएफओ चूड़ामणि जी ने छात्रों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, संजू पोयम, दीपेंद्र नाग, सुधर बघेल, ललित पोयम, भानु ठाकुर, रोशन सेन, रदमा बघेल, संतोषी देवांगन, श्यामवती नेताम, मेष लाल पांडे, सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा रखने एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


