कोण्डागांव

बुजुर्ग मरीज के लिए रक्तदान
05-Jun-2026 10:09 PM
बुजुर्ग मरीज के लिए रक्तदान

कोंडागांव, 5 जून। बाबा साहेब सेवा संस्था, कोंडागांव के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान की व्यवस्था की। संस्था के अनुसार, बीरेंद्र टंडन ने एक बुजुर्ग मरीज के लिए रक्तदान किया। संस्था ने बताया कि टंडन इससे पहले भी 5 से 6 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भुवन लाल मार्कंडेय, मुकेश मार्कंडेय, विनय राज मार्कंडेय और कमलेश आडील उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट