कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 4 जून। कोंडागांव नगर के जामपदर वार्ड स्थित संधोनार क्षेत्र में 40 लाख रुपये की लागत से डोम निर्माण तथा बंधापारा में 2.5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य की मंगलवार को विधिवत शुरुआत की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में नारियल फोडक़र भूमिपूजन किया गया।
निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में पार्षद सोनमणि पोयाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डोम और शेड निर्माण से वार्डवासियों को सामाजिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय व्यापार और छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।


