कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव , 4 जून। पीडि़ता को मोबाइल से संपर्क कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना केशकाल में एक पीडि़ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अमान विरानी नामक युवक, जिसके विरुद्ध पूर्व में रेप एवं ब्लैकमेलिंग के संबंध में अपराध दर्ज किया गया था, जेल से रिहा होने के बाद पुन: मोबाइल के माध्यम से पीडि़ता से संपर्क कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी द्वारा पीडि़ता पर पूर्व में दर्ज प्रकरण को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था तथा केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही आरोपी द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही एवं कोर्ट-कचहरी में हुए अपने खर्च के पैसे भी पीडि़ता से मांगे जा रहे थे।
पीडि़ता की शिकायत पर थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमान विरानी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


