कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जून। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा उप-जेल नारायणपुर का निरीक्षण किया गया।
जेल निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोइघर, चिकित्सालय, पुस्तकालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने बताया कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के अंतर्गत प्रत्येक आरोपित/बंदी को अवश्यकता अनुसार एक प्रशिक्षित एवं योग्य अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है जो प्रारंभिक जांच से लेकर मुकदमे के अंतिम निर्णय तक कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है, इस दौरान जेल परिसर में बंदियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए संचालित ‘‘ हेल्प डेस्क‘‘ की कार्यप्रणाली का विशेष जायजा लिया गया।
उक्त निरीक्षण में सहायक जेल अधीक्षक संजय नायक, जेल के कर्मचारीगण एवं अधिकार मित्र उपस्थित थे।


