कोण्डागांव

अवैध शराब संग एक बंदी
29-May-2026 11:16 PM
अवैध शराब संग एक बंदी

कोण्डागांव, 29 मई। केशकाल पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 मई को केशकाल थाना पुलिस की टीम कस्बा पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण गश्त पर निकली थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बटराली स्थित एनएच-30 मेन रोड से एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर सिंगनपुर की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवलाल नेताम बहीगांव कोनाडीपारा, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव बताया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 11 पौवा देशी शराब, 9 पौवा अंग्रेजी शराब तथा 17 बोतल बीयर बरामद की गई। कुल 14.650 लीटर शराब की कीमत लगभग 8,330 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा।


अन्य पोस्ट