कोण्डागांव
ईद-उल-अज़हा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया
28-May-2026 11:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 28 मई। सुबह 7 बजे जामा मस्जिद से जुलूस ईदगाह की ओर रवाना हुआ। जामा मस्जिद के मुख्य इमाम कारी शमीम रज़ा ने नात शरीफ पढ़ते हुए जुलूस की अगुवाई की।
जुलूस के पहुँचते ही 8 बजे ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मुल्क की तरक्की,अमन व शांति की दुआ की गई। ईद उल अज़हा के मुबारक मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान कमेटी के मेंबर हाजी इमरान मेमन,शेख बशीर,शेख सादिक, मुहम्मद शाहरुख,सैयद आशिक सुलतान, इस्माइल एवं समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद थे। अंजुमन इस्लमानिया कमेटी के अध्यक्ष सैयद शफ़ीक़ एवं सेक्रेटरी आदिल खान ने समाज एवं नगर के सभी लोगों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद पेश की साथ ही साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


