कोण्डागांव

सुशासन तिहार में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
27-May-2026 11:04 PM
सुशासन तिहार में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 27 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में फरसगांव विकासखण्ड के उरंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

शिविर में 9 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए।  कन्हारगांव के अंशुराम यादव एवं विद्या नेताम तथा बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें उनके दिनचर्या में सुविधा होगी। वहीं कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गडऱाराम सलाम और ग्राम बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई। सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुशासन तिहार जैसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट