कोण्डागांव

अवैध परिवहन, 6 गाडिय़ां जब्त
25-May-2026 10:56 PM
 अवैध परिवहन, 6 गाडिय़ां जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 25 मई। खनिज विभाग के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण की जांच करते हुए कार्रवाई की गई है। वाहनों में आवश्यक दस्तावेज एवं वैद्य अनुमति प्रस्तुत नहीं करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते, 3 हाईवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट का अवैध परिवहन करते पाया गया। जिसे जब्त कर खनिज नियमावली अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

 जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए मानिटरिंग करते हुए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट