कोण्डागांव
लैम्प्स गोदाम का ताला तोड़ खाद की बोरियां पार, जांच
18-May-2026 9:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 18 मई। लिहागांव स्थित लैम्प्स गोदाम का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने खाद की बोरियों पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 100 से अधिक खाद की बोरियां चोरी हुई हैं। सोमवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो मुख्य ताला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ।
लैंप्स प्रभारी ने बताया कि गोदाम में करीब 6000 से अधिक खाद की बोरियां रखी हुई थीं। वर्तमान में स्टॉक का मिलान किया जा रहा है, जिसके बाद चोरी की वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


