कोण्डागांव

जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल -डीजल उपलब्ध
15-May-2026 10:16 PM
जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल -डीजल उपलब्ध

जिला प्रशासन ने दी अफवाहों से दूर रहने की सलाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 मई। कोंडागांव जिले में विगत तीन-चार दिनों से पेट्रोल पंपों में लग रही भीड़ व पेट्रोल डीजल की कमी होने की अफवाह के चलते जिला कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देश पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर के नेतृत्व एवं एडीशनल एसपी कपिल चंद्रा की उपस्थिति में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की समीक्षा बैठक ली गई।

 पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा बताया गया कि आम नागरिकों के द्वारा अनावश्यक रूप से आवश्यकता से अधिक पेट्रोल डीजल कय किये जाने के कारण नियमित रूप से होने वाली सप्लाई मात्रा प्रभावित हुई है जबकि ऑयल कम्पनियों के द्वारा औसत दैनिक मांग अनुरूप पेट्रोल डीजल की सप्लाई की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाह में आकर अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का कय न करें। जिले में किसी तरह की पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है।


अन्य पोस्ट