कोण्डागांव

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी बंदी
13-May-2026 10:15 PM
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी बंदी

कोंडागांव, 13 मई। कोंडागांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जयनाथ कोर्राम (23), चिपावंड, थाना कोंडागांव के खिलाफ पीडि़ता ने 11 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से उसका आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का आरोप है कि वर्ष 2025 तक आरोपी शादी का भरोसा दिलाकर उसका शोषण करता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट