कोण्डागांव

जुआ खेलते 6 पकड़ाए
13-May-2026 10:11 PM
जुआ खेलते 6 पकड़ाए

कोंडागांव, 13 मई। धनोरा पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भाटगांव के एक खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि छह लोगों को मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवधेश कुमार सोरी , प्रदीप नेताम , ललित नेताम, बिजुराम मंडावी, दीपक कुमार यादव और पिंटू नेताम शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास और कथित जुआ फड़ से कुल 2350 रुपये जब्त किए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट