कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 मई। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने शनिवार को ग्राम चिलपुटी में क्षेत्रवासियों को 09 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही चिलपुटी में सम्मान समारोह में चिलपुटी के 12 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भूमिपूजन में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना-4 अंतर्गत ग्राम चिपावण्ड से ग्राम फुकागिरोला रोड आरडी 3.40 कि.मी. से मरवाबेड़ा मार्ग लंबाई 5.20 किलोमीटर लागत 524 लाख रूपए और पलारी माकड़ी रोड आर.डी. 5 कि.मी. से देवडोबरा तक लंबाई 2.10 किलोमीटर लागत 210 लाख रूपए का सडक़ निर्माण कार्य सहित कुल 09 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्य शामिल है। इसके अलावा विधायक ने ग्राम पंचायत चिलपुटी में चैतु घर से मानसिंग घर तक 500 मीटर ग्राम गौरव पथ लागत 42.31 लाख रूपए का लोकार्पण भी किया।
विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाओं की पहुंच भी आम नागरिकों तक सुलभ हो सकेगी। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, जनपद सदस्य लालमति देवांगन चन्दन साहू, मिनु कोर्राम, धन्जु मरकाम, अशोक शार्दुल, महेन्द्र पाण्डे, रामलाल सलाम, दिलीप दीवान, जगन्नाथ मानिकपुरी, तुजलु पटेल, पुनिदास मानिकपुरी, आसमन नेताम, हरि देवांगन, मोहन राम नेताम, रिषभ देवांगन, भुनेश्वरी सोरी, लम्पी भोयर, मैनि मरकाम, लखन नेताम विभिन्न गांव के सरपंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।