कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 4 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोंडागांव में पदस्थ वाहन चालक सोनू राम नाग के सेवानिवृत्त होने पर छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक/यांत्रिक कर्मचारी संघ, जिला कोंडागांव द्वारा गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महामंत्री आर. के. नायर, जिला अध्यक्ष चमन लाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मसीह, सह सचिव किशोर सेठिया, संगठन सचिव नरेंद्र कोमरे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आर. आर. पटेल, सदस्य शैलेंद्र नाग, ईश्वर देवांगन एवं जयसिंह मरापी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने सोनू राम नाग को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में उनके समर्पण और कार्यशैली को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।


