कोण्डागांव

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
02-May-2026 12:44 AM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव, 1 मई। फरसगांव पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को दर्ज शिकायत में बताया गया कि 17 वर्षीय नाबालिग को एक युवक आम खिलाने के बहाने बाइक से अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के दौरान पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने की बात कही गई है, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शिकायत के आधार पर थाना फरसगांव में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी बिरजू उर्फ बिरेंद्र कुमार नेताम  निवासी सरगीपाल आलोर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट