कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 30 अप्रैल। जिला कार्यालय में 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मचारियों को आज पेंशन भुगतान आदेश और ग्रेजुएटी भुगतान आदेश की प्रति कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना द्वारा प्रदान किया गया।
जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में पुलिस विभाग से मोहन लाल मौर्य, सुरेन्द्र बघेल, स्वास्थ्य विभाग से सप्तमी भद्र, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रधानअध्यापक संगीता राव, व्याख्याता शंकरलाल मण्डावी और प्रधान अध्यापक चरण सिंह मातलाम को पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने शाल और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की और हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस नई पहल के लिए कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन जिला इकाई कोंडागांव के द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल, डीएमसी ईमल बघेल, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जैन, जिला संयोजक शिवराज ठाकुर, उप संयोजक निर्मल कुमार शार्दुल, संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार नाग, कंवल साय मरकाम, यशवंत देवांगन, ललित किशोर कोर्राम, शरद शर्मा, पन्नालाल पाण्डे, चमनलाल वर्मा, सनवारन गावड़े उपस्थित रहे।


