कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 25 अप्रैल। शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी भाषा दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सृजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में हुआ। यह दिवस विश्वविख्यात नाटककार विलियम शेक्सपीयर के जन्म एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. किरण नुरुटी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पुरोहित कुमार सोरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शशिभूषण कन्नौजे, शोभाराम यादव, डॉ. अलका शुक्ला और डॉ. देवाशीष हालदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष रूपा सोरी के मार्गदर्शन में पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंग्रेजी भाषा के उपयोग, उसके व्यावहारिक महत्व और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखे।
विद्यार्थियों ने भी अंग्रेजी भाषा के महत्व और साहित्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी नुरुटी एवं अभिषेक कुमार जैन ने किया। अंत में दिनेश्वर साहू ने आभार व्यक्त किया।


