कोण्डागांव

पिकअप और बाइक की टक्कर, किसान सहित मासूम बच्ची जख्मी
23-Apr-2026 10:29 PM
पिकअप और बाइक की टक्कर, किसान सहित मासूम बच्ची जख्मी

कोण्डागांव, 23 अप्रैल। सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव के पास गुरुवार की सुबह सडक़ हादसा हो गया।

जगदलपुर से रायपुर की ओर आम लेकर जा रही बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूपी 5145 ने खेत जा रहे किसान की बाइक क्रमांक सीजी 27 एच 9034 को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप मौके पर ही पलट गई। हादसे में बाइक चालक किसान का पैर टूट गया, जबकि उसके साथ बैठी मासूम बच्ची भी घायल हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट