कोण्डागांव

पुलिस कर्मियों को चारपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण
23-Apr-2026 12:06 AM
पुलिस कर्मियों को चारपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण

कोंडागांव, 22 अप्रैल। जिला कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के निर्देशन में पुलिस कर्मियों के लिए चारपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का संचालन उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव के मार्गदर्शन और रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में वाहन शाखा के प्रशिक्षित चालक द्वारा पुलिस लाइन कोंडागांव में डीआरजी/बस्तर फाइटर्स के पुरुष और महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण 19 अप्रैल से शुरू हुआ है। प्रतिदिन 10-10 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 22 पुरुष और 18 महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को चारपहिया वाहन संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पडऩे पर वे वाहन संचालन कर सकें।


अन्य पोस्ट