कोण्डागांव

गुण्डाधुर कॉलेज का जल परीक्षण लैब से हुआ एमओयू
21-Apr-2026 11:29 PM
गुण्डाधुर कॉलेज का जल परीक्षण लैब से हुआ एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 अप्रैल। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में कार्य करने, प्रशिक्षण लेने और शोध करने का अवसर मिलेगा।

इस अनुबंध पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम और जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडेय ने हस्ताक्षर किए। गवाह के रूप में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. देवाशीष हालदार तथा जिला समन्वयक मिथिलेश कुमार साहू उपस्थित रहे।

एमओयू के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं

जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण, प्रयोगशाला के उपकरणों पर कार्य करने का अवसर, प्रोजेक्ट और शोध के लिए सैंपल परीक्षण की सुविधा, शोध कार्य (डिसर्टेशन/थीसिस) में सहयोग,  इंटर्नशिप और फील्ड अनुभव,  डेटा विश्लेषण और रिपोर्ट लेखन का अभ्यास

रसायनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. नसीर अहमद ने बताया कि इस प्रकार के समझौतों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास और शोध कार्य में सहायक होगी।

 


अन्य पोस्ट