कोण्डागांव

स्ट्रीट लाइट पर उडऩे वाले कीट-पतंगों का प्रकोप
21-Apr-2026 11:27 PM
स्ट्रीट लाइट पर उडऩे वाले कीट-पतंगों का प्रकोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 अप्रैल। जिला मुख्यालय कोंडागांव में सोमवार की शाम एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जब स्ट्रीट लाइट जलते ही असंख्य कीट-पतंगे सडक़ों पर उमड़ पड़े। आमतौर पर लाइट के आसपास सीमित रहने वाले ये कीट इस बार पूरे मार्ग पर फैल गए, जिससे राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित नजर आया। अचानक बढ़ी इस गतिविधि से स्थानीय लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि शहर में इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव और नमी के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो सकती हैं, जब कीट प्रकाश की ओर आकर्षित होकर बड़ी संख्या में एकत्र हो जाते हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


अन्य पोस्ट