कोण्डागांव

शिक्षक अखिलेश ने पूरा किया 100वां रक्तदान, गर्भवती की बचाई जान
20-Apr-2026 10:18 PM
 शिक्षक अखिलेश ने पूरा किया 100वां रक्तदान, गर्भवती की बचाई जान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 20 अप्रैल। मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए नगर के स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के शिक्षक अखिलेश गायधने ने अपना 100वां रक्तदान पूरा किया। रविवार देर रात बाजारपारा निवासी एक गर्भवती को बी पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता की जानकारी मिलते ही वे तुरंत अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।

रात करीब 10 बजे उन्होंने रक्तदान कर महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। समय पर मिले रक्त की मदद से महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने अखिलेश गायधने सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अखिलेश गायधने ने नगरवासियों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है, जो कि सी की जिंदगी बचा सकता है।


अन्य पोस्ट