कोण्डागांव

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
18-Apr-2026 9:50 PM
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 18 अप्रैल। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत उमरकोट (ओडिशा)-कोण्डागांव मार्ग पर बफना गांव के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइोक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 9 से 9.30 बजे के बीच एक युवक बाइक से कोण्डागांव की ओर से बफना-चिपावंड गांव की तरफ जा रहा था। बफना स्थित शिव मंदिर मोड़ से कुछ दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।

प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक आसपास के किसी गांव का निवासी हो सकता है। हालांकि, बाइक का नंबर प्लेट भी अधूरा होने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही है।


अन्य पोस्ट