कोण्डागांव
देवेश चंदेल बने कोंडागांव के नए सीएमओ
18-Apr-2026 9:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 18 अप्रैल। नगर पालिका कोंडागांव में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन ने प्रभारी सीएमओ दिनेश डे का स्थानांतरण दंतेवाड़ा कर दिया है। उनके स्थान पर देवेश चंदेल को नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य स्तर पर आदेश जारी कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेश चंदेल वर्तमान में रायगढ़ जिले में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें कोंडागांव नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव के बाद नगर पालिका के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर के विकास कार्य, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार को लेकर नए सीएमओ से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


