कोण्डागांव

गुम नाबालिग तमिलनाडु से बरामद, परिजनों को सौंपा
17-Apr-2026 10:46 PM
गुम नाबालिग तमिलनाडु से बरामद, परिजनों को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 अप्रैल। कोण्डागांव जिले के थाना अनंतपुर क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने तमिलनाडु के तिरूपपुर जिले से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 29 जनवरी को थाना अनंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 8 अगस्त 2025 को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद उसका पता नहीं चला। इस पर थाना अनंतपुर में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर बालिका की लोकेशन तिरूपपुर (तमिलनाडु) में मिलने पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से 12 अप्रैल को बालिका को एक हॉस्टल से बरामद किया गया।

पुलिस टीम बालिका को 14 अप्रैल को थाना अनंतपुर लेकर पहुंची, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज की जा रही है।

बालिका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट